फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In the scorching heat, the ponds have dried up and animals and birds are suffering from thirst

Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी में पोखरे सूखे पशु-पक्षी प्यास से बेहाल

Mon, 09 Jun 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
In the scorching heat, the ponds have dried up and animals and birds are suffering from thirst
ग्राम पंचायत कुसौनां कला में सूखा हुआ पोखरा-
मेंहदावल। भीषण गर्मी पड़ रही है। इस समय ब्लॉक के अधिकतर पोखरे सूख गए हैं। इससे पशुओं, पक्षियों को प्यास बुझाने में दिक्कत हो रही है। स्वच्छ पानी के अभाव में नालों का गंदा पानी-पी रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक में हर एक गांव में स्थित तालाब में अधिकांश सूखे हुए हैं। जिन पोखरों में गांवों के जल निकासी का नाला गिरता है, बस उन्हीं पोखरों में कुछ हद तक पानी दिखाई दे रहा है। इन पर अधिकतर पशु, पक्षी अपनी प्यास बुझाने के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान समय में इसमें पानी न होने के कारण इन्हें यहां से प्यासे लौटना पड़ता है। छपिया अगंद के अजय कुमार त्रिपाठी, दरौली के इंग्लेश दूबे, सर्वेश्वर, राजूराम, सुरेश, सांड़े खुर्द के कमलेश कुमार सिंह, जब्बार के दिवाकर विक्रम सिंह कहते हैं कि पहले पोखरों में पानी भरा रहता था। इससे पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझाते थे। इसके अलावा आग लगने पर गांव के लोग पोखरे के पानी से आग बुझाते थे।
विज्ञापन

इस बारे में बीडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सूखे हुए पोखरों में पानी भरवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित पंचायत सचिव व प्रधानों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed