फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In the investigation of DC MNREGA, work was done through JCB.

Sant Kabir Nagar News: डीसी मनरेगा की जांच में जेसीबी से कराया मिला कार्य

Tue, 25 Jun 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
In the investigation of DC MNREGA, work was done through JCB.
- सेमरियावां ब्लॉक के तिलजा गांव में अमृत सरोवर की हुई जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिलजा में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण डीसी मनरेगा ने किया। जहां पर जेसीबी, ट्रैक्टर एवं लेवलर आदि के जरिए खाेदाई किए जाने के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। डीसी मनरेगा ने इसे लेकर कार्रवाई की बात कही है।
डीसी मनरेगा जीशान रिजवी ने बताया कि मंगलवार को ग्राम पंचायत तिलजा के निर्माणाधीन शिव मंदिर पोखरा के अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मौके पर कोई कार्य नहीं चल रहा था, लेकिन स्थल पर जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर एवं लेवलर आदि से खोदाई किए जाने के स्पष्ट साक्ष्य पाए गए हैं। इस परियोजना में श्रमिकों से कार्य नहीं कराकर पूर्णतः मशीन से ही कार्य कराया जाना प्रतीत होता है। मनरेगा एमआईएस की रिपोर्ट में मंगलवार को श्रमिकों को नियोजित नहीं किया गया है, लेकिन 11 जून को 75 श्रमिकों, 15 जून को 73 श्रमिकों, 17 जून को 57 श्रमिकों, 18 जून को 75 श्रमिकों, 20 जून को 76 श्रमिकों की उपस्थिति ऐप के माध्यम से दर्ज है।
विज्ञापन

इस संबंध में मौके पर उपस्थित तकनीकी सहायक कृष्ण देव पाण्डेय ने बताया कि पूर्व में उक्त कार्य पर जारी किए गए मस्टर रोल का एमबी नहीं किया गया है, वर्तमान में भी नहीं किया गया है। इस प्रकार उक्त परियोजना पर मानव श्रम को विस्थापित करने वाली मशीनों का प्रयोग किया गया है, जबकि मनरेगा प्राविधानों के अनुसार मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों पर ठेकेदारी प्रथा एवं मशीनों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि मशीन से कार्य कराना मनरेगा प्राविधानों का उल्लंघन है। दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed