{"_id":"5c0812d6bdec2241b842edbc","slug":"in-the-inspection-of-the-mandalak-two-contract-workers-were-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त के निरीक्षण में दो संविदाकर्मियों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त के निरीक्षण में दो संविदाकर्मियों पर गिरी गाज
संतकबीरनगर
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त के निरीक्षण में दो संविदाकर्मियों पर गिरी गाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बस्ती मंडल के आयुक्त ने अनिल सागर ने बुधवार को खलीलाबाद व मेंहदावल के मतदाता पंजीकरण केंद्र और जिला अस्पताल का निरीक्ष्ाण किया। उन्होंने मेंहदावल में मतदाता सूची की डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले दो संविदा कर्मियाें को हटाने का निर्देश दिए।
खलीलाबाद में मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण करने के बाद मंडलायुक्त मेंहदावल पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम जसधीर सिंह यादव व तहसीलदार प्रियंक चौधरी से मतदाता पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक बूथ पर लगे कैंप में नाम विलोपन व मतदाताओं की बढ़ोत्तरी के संदर्भ में जानकारी ली। इसके अलावा अब तक हुए डाटा फीडिंग के विषय में पूछताछ की। उन्होंने मतदाता सूची की डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले दो संविदा कर्मियों को हटाने का निर्देश दिए। उधर, मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत विंग व टीचर्स कॉलोनी में इस योजना में चयनित शिखा अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना में अधिक से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित करें। बताया गया कि जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती 45 मरीजों में से चार का ऑपरेशन होना है।
उन्होंने शिखा अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां आयुष्मान भारत योजना में गोल्डेन कार्ड धारक व्यक्तियों का निशुल्क ऑपरेशन किया गया है। मरीज से उन्होंने हालचाल पूछा। उन्होंनेे निर्देश दिए कि बोर्ड पर ऑपरेशन एवं अन्य इलाज की रेट लिस्ट लगाई जाए। जिला अस्पताल में मरीजों का राशन या आधार कार्ड पहले मिलान करा लें। यदि सूची में नाम है तो उसका गोल्डेन कार्ड जारी करें। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अति कुपोषित बच्चों को भी यहां भर्ती कराएं ताकि उन्हें कुपोषण मुक्त बनाया जा सके।