{"_id":"635c1410e116ce47f41eb2ce","slug":"in-the-greed-of-getting-a-job-in-dubai-a-young-man-fell-victim-to-fraud-khalilabad-news-gkp45542420","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी पाने के लालच में ठगी के शिकार हुए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में नौकरी पाने के लालच में ठगी के शिकार हुए युवक
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर आरोपी दंपती पर जालसाजी का केस दर्ज
संतकबीरनगर। दुबई में नौकरी पाने के लालच में बेरोजगार युवक ठगी के शिकार हो गए। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी आरोपी दंपती पर जालसाजी, गबन व जानमाल की धमकी का मुकदमा दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र के नाऊडांड़ निवासी महमूद आलम का कहना है कि वह दिव्यांग है। प्राइवेट स्कूल में अध्यापन कार्य करे परिवार का खर्च चलाता है। आरोप है कि उसकी मुलाकात बस्ती में एक कार्यक्रम में तबरेज और उसकी पत्नी नाजिया बानो से हुई थी। तबरेज ने बताया कि दुबई में उसका और दोस्तों का बड़ा कारोबार है। वहां कैशियर, मैकेनिकल और ड्राइवर की जरूरत है।
तबरेज ने उसे 50 हजार रुपये के हिसाब से कैशियर पद पर रखने के लिए प्रस्ताव दिया। उसके बदले में एक लाख रुपये लेकर रोजगार देने की गारंटी दी। उसके घर दो-तीन बार आए और 60 हजार रुपये में उसे नौकरी देने को राजी हो गए। आरोप है कि फरखरुद्दीन खां और नुद्दीन को 90-90 हजार रुपये खर्च बता कर इन लोगों से उसके खाते में रुपये डालने की बात कहकर नौकरी देने के लिए राजी कर लिया। एक फर्जी एग्रीमेंट बना कर दिया। उसके खाते से 1,80,000 रुपये मंगाकर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन
इसी तरह आरोपियों ने अब्दुल कादिर, रफीक, सफीक से 20 हजार की ठगी की। मोहम्मद असलम से भी 64 हजार ठग लिए। जब वे लोग नौकरी के बारे में पूछने गए तो हीला हवाली करते रहे। रकम मांगने पर धमकी दी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी पुरानी बस्ती निवासी तबरेज और उसकी पत्नी नाजिया बानो पर कजालसाजी और गबन का केस दर्ज कर लिया गया है।