{"_id":"68e01002f4c5182b2d0e192d","slug":"in-the-controversy-challan-of-eight-people-including-the-mandal-general-secretary-of-bjp-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139274-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाद में भाजपा के मंडल महामंत्री समेत आठ का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाद में भाजपा के मंडल महामंत्री समेत आठ का चालान
Fri, 03 Oct 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत इमलीडिहा में जमीन विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवाद खड़ा करने वाले भाजपा नेता को हिरासत में लेते हुए शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस जमीनी विवाद में आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
ग्राम पंचायत इमलिडिहा में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को प्रधान व प्रधान प्रत्याशी आमने-सामने हो गए। शुक्रवार सुबह सात के करीब मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाजपा के मंडल महामंत्री कौशल त्रिपाठी समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई और चालान किया। गांव के लोगों का कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा वह सरकारी जमीन है। जिस पर गांव के तमाम लोग कब्जा धारक हैं। यह मामला तहसील प्रशासन के द्वारा ही हल होना है। लेकिन प्रधान से चुनाव हार चुके प्रत्याशी के विवाद करने के कारण यह स्थिति पैदा हुई।
इस मामले में बात करने पर एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान से चुनाव हार चुके प्रत्याशी ने विवाद करना शुरू कर दिया। जिसमें भाजपा नेता भी अकारण कूद पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लिया और शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया गया है। किसी भी व्यक्ति को शांति भंग करने का अधिकार नहीं है। यदि ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।