फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In Semriyawan, there was a reshuffle in the deployment of seven secretaries in 45 villages of nine clusters.

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में नौ क्लस्टर के 45 गांवों में सात सचिवों की तैनाती में फेरबदल

Sat, 11 Oct 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
In Semriyawan, there was a reshuffle in the deployment of seven secretaries in 45 villages of nine clusters.
सेमरियावां। ब्लाॅक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों के क्लस्टर में फेर बदल किया गया है। सात सचिवों के 9 क्लस्टर के 45 गांव में फेरबदल किया गया। इसके लिए डीएम के अनुमोदन पर डीपीआरओ ने पत्र जारी किया है। तैनाती गांव में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। सेमरियावां ब्लाॅक के 113 ग्राम पंचायतों में कुल 24 कलस्टर बनाया गया है। इस कलस्टर में बदलाव हुआ है। इसके लिए आठ अक्तूबर को डीपीआरओ ने पत्र जारी किया है। सात सचिवों के क्लस्टर में फेरबदल किया गया है। ग्राम सचिव गुलाब चंद को छपिया छितौना क्लस्टर के अशरफपुर, छपिया छितौना, केकरहो, टेमारहमत गांव का प्रभार दिया गया है। ग्राम सचिव राहुल यादव को दशावां क्लस्टर के बत्सी बत्सा, भरवलिया बूधन, दशावां, गंगैचा, जातेडीहा दुबौलिया गांव का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

सचिव प्रवेश कुमार को करमाखान क्लस्टर के डड़वामाली, देवरिया नासिर, कानपारा, करमाखान, कड़जा, रक्शाकला का प्रभार सौंपा गया है। सचिव अलाउद्दीन को करही क्लस्टर के देवरिया विजई, करही, उपधी, उसराशहीद गांव में तैनाती दी गई है। सचिव अनिल चौधरी को छाता क्लस्टर के अगया, छाता, पिपरा हसनपुर, सिसवा फतउल्लाह,सिसवा तालिब, सोनौरा गौसी, सुजिया गांव का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

सचिव संतोष कुमार पाण्डेय को बिगरामीर क्लस्टर के बढ़यामाफी, बिगरामीर, बिगरा अव्वल गांव में तैनाती दी गई है। साथ ही नौवाडीह द्वितीय क्लस्टर के चिउटना, हुजुरा सुहावां, नौवाडीह द्वितीय, पचपोखरिया गांव का प्रभार सौंपा गया है। सचिव रजनी सिंह को जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा क्लस्टर के जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा, कांटढेस, खम्हरियां, कुसमैनी, पैली खास गांव में तैनाती दी गई है। साथ ही तेनुहारी दोयम क्लस्टर के चमरसन, धरमपुरा, गरथवलिया, तेनुहारी अव्वल, तेनुहारी दोयम, तेनुहारी सोयम, थवईपार गांव का प्रभार सौंपा गया है। डीपीआरओ मनोज कुमार ने सचिवों को तैनाती गांव में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित गांव के सचिवों को चार्ज देने को कहा है। एडीओ पंचायत से एक सप्ताह के भीतर सचिवों के कार्यभार ग्रहण करने व चार्ज देने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिससे विकास कार्य बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed