{"_id":"66a4dfb836c5f0dda30b615f","slug":"in-sant-kabir-nagar-the-husband-attacked-his-wife-with-scissors-the-wife-died-in-the-hospital-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी पर किया कैंची से हमला- अस्पताल में हुई मौत- गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी पर किया कैंची से हमला- अस्पताल में हुई मौत- गिरफ्तार
Sat, 27 Jul 2024 05:23 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:23 PM IST
सार
धौरहरा गांव निवासी अब्दुल रब पुत्र अब्दुल्ला का सुबह लगभग 07:30 बजे अपनी पत्नी शहनाज( 28) से किसी बात पर विवाद हो गया। मृतका के भाई की तहरीर के मुताबिक, इस दौरान अब्दुल रब ने कैंची से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार व आसपास के लोग शहनाज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने परिवारिक विवाद के बाद पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद एएसपी शशि शेखर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्जकर हिरासत में ले लिया। शव का पंचायतनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जानकारी के मुताबिक, धौरहरा गांव निवासी अब्दुल रब पुत्र अब्दुल्ला का सुबह लगभग 07:30 बजे अपनी पत्नी शहनाज( 28) से किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
मृतका के भाई की तहरीर के मुताबिक, इस दौरान अब्दुल रब ने कैंची से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार व आसपास के लोग शहनाज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन शव को लेकर धौरहरा चले गए। इसी बीच कुछ लोगों ने घटना की सूचना यूपी 112 को दिया। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ अजीत चौहान व कोतवाल सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल की।
पुलिस ने मौके से ही आरोपी पति अब्दुल रब को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दिया। वहीं, मृतका के भाई सलमान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।