फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In place of the deceased woman, another woman was made to stand in the deed.

Sant Kabir Nagar News: मृत महिला के स्थान पर दूसरी महिला को खड़ा करा दिया बैनामा

Tue, 24 Feb 2026 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
In place of the deceased woman, another woman was made to stand in the deed.
मेंहदावल। पुलिस के सामने मृतक महिला के स्थान पर दूसरी महिला को खड़ा करके जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर पांच आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित रामसुभग निवासी ग्राम मूडाडीहा जप्ती थाना रुधौली जनपद बस्ती ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला देवी मौजा भेलाखर्गकला की मौत 6 सितंबर 2023 को हो गई थी। उनकी पत्नी उर्मिला देवी के स्थान पर उर्मिला उर्फ सुनीता को खड़ा करके बैनामा ऊषा निवासी सौरहा रजापुर सरैया थाना के पक्ष में कूटरचित तरीके से उपनिबंधक कार्यालय मेंहदावल में अपने मददगार बेचन निवासी भगौसा थाना दुधारा, रामकेश निवासी भेलाखर्गकला थाना बेलहरकला व लेखक रामसूरत यादव तहसील मेंहदावल के शह पर फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया गया। यह पूरी तरह से जाली व फर्जी है। एसओ ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed