{"_id":"66387fddf931c58397094eca","slug":"in-chureb-of-sant-kabir-nagar-miscreants-shot-and-injured-a-youth-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैनामे की जमीन पर युवक करवा रहा था काम, मनबढ़ों ने मारी गोली- घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैनामे की जमीन पर युवक करवा रहा था काम, मनबढ़ों ने मारी गोली- घायल
Mon, 06 May 2024 12:29 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक इरशाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के चुरेब के पास सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को मारा पीटा। उसके बाद मनबढ़ों ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। खून से लथपथ युवक को लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहा युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
भाटपार निवासी कमालुद्दीन का आरोप है कि उनका बेटा इरशाद 40 वर्ष चुरेब में जमीन खरीदा था। सोमवार को जमीन पर काम करा रहा था। उसी दौरान कुछ लोग आए और जमीन पर काम करने से मना किया। इसके बाद बेटे को मारने पीटने लगे, फिर गोली मार दिया। गोली पैर में लगी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन