फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In a collision between two bikes, one person's leg is broken, the other is in a serious condition

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की भिड़ंत में एक का पैर टूटा, दूसरा गंभीर

Wed, 28 May 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
In a collision between two bikes, one person's leg is broken, the other is in a serious condition
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के महुली टैक्सी स्टैंड चौराहा के निकट मंगलवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार का पैर फैक्चर हो गया। जबकि उसी बाइक पर सवार दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। घायलों का उपचार खलीलाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

महुली कस्बा के ब्राह्मण मुहल्ला के रहने वाले आदित्य नाथ मिश्र उर्फ विशाल पुत्र योगेंद्र नाथ मिश्र उर्फ पप्पू उम्र करीब 26 साल व आदर्श मिश्र पुत्र चंद्रदेव मिश्र मंगलवार देर शाम एक बाइक से चौराहे से दूध लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे टैक्सी स्टैंड तिराहे निकट पहुंचे। उसी दौरान एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना में एक बाइक सवार आदित्य मिश्र उर्फ विशाल का पैर फैक्चर हो गया। शरीर के अन्य हिस्से में चोट लग गई। वहीं दूसरे सवार आदर्श मिश्र भी घायल हो गए। दोनों का इलाज खलीलाबाद शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे बाइक चालक को मामूली रूप से चोट लगी थी और वह अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed