फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Improvements are being made here, the power supply system is deteriorating there

Sant Kabir Nagar News: इधर कर रहे सुधार, उधर बिगड़ रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Fri, 04 Aug 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Improvements are being made here, the power supply system is deteriorating there
मोती चौराहे पर बिजली के लोकल फाॅल्ट को ठीक करते बिजलीकर्मी।
-शहर में 14 घंटे तो गांव में 10 घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन

-लोकल फाॅल्ट के चलते लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली को लेकर जिले में हायतौबा मची हुई है। स्थिति यह है कि इधर फाॅल्ट होता है तो उसे कर्मी ठीक करते हैं वहीं दूसरी जगह यही समस्या उत्पन्न हो जा रही है। कुल मिलाकर शहर में 14 घंटे तो गांव में 10 घंटे बिजली जैसे-तैसे मिल पा रही है। जिसकी वजह से आम जन परेशान हैं।
गर्मी के मौसम में भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। लोड बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति बार-बार ट्रिप कर जा रही है। इसमें सुधार के लिए बिजली निगम ने औद्योगिक क्षेत्र के ओसवाल फीडर की लाइन के पुराने जर्जर जंपर बदलने के साथ ही ढीले तारों को ठीक किया। साथ ही बंजरिया और सेंट थाॅमस स्कूल के पास ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए दो अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में भी कदम उठाया। लेकिन अब तक के किए गए इंतजाम फेल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के सरौली, नेदुला, पटखौली, मैलानी, अंसार टोला, पठान टोला सहित कई मोहल्लों में बार- बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे बिजली कर्मी भी परेशान हैं। कारण यह है कि एक जगह फाॅल्ट ठीक करते हैं तो दूसरी जगह फाॅल्ट हो जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी इन क्षेत्रों में कई बार बिजली कटी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में शाम को सात बजे बिजली गुल हो रही है और देर रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति मिल रही है। बुधवार को धनघटा क्षेत्र के मुखलिसपुर व कोचरी फीडर से जुड़े 250 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी गई लेकिन बिजली की आवाजाही बनी हुई है।

बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद बिजली कर्मी समस्या दूर करते हैं। फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
अभिषेक, शहरवासी

बिजली का संकट बना हुआ है। लोड बढ़ने से लोकल फाॅल्ट की समस्या बनी हुई है। जिससे गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाओं व बच्चों को घर में रहना होता है। जिससे उन्हें ज्यादा परेशानी हो रही है।
संजय कुमार, शहरवासी

बिजली कटने से पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। उमस भरी गर्मी भी पड़ रही है। हाथ के पंखे के सहारे समय गुजारना पड़ रहा है। समस्या का स्थाई निदान होना चाहिए।
विनोद यादव, शहरवासी

बार- बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी का संकट खड़ा हो रहा है। मोटर न चलने से घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही हैं। इससे परेशानी हो रही है।

आशीष सिंह, शहरवासी

बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन लोड ज्यादा होने से दिक्कत आ रही है। शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए जर्जर तारों को बदलने और अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
रणधीर कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed