फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Improvement in bills of 84 consumers, power cut of 165

Sant Kabir Nagar News: 84 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार, 165 की बिजली काटी

Tue, 17 Dec 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Improvement in bills of 84 consumers, power cut of 165
संतकबीरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण व राजस्व वसूली के लिए मंगलवार को हरिहरपुर उपकेंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाया गया। इस दौरान 84 उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार किया गया। इसके साथ ही शिविर में एक मुश्त समाधान योजना (टीएस) के लिए 129 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। अभियान में 165 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार ने बताया कि विद्युत निगम बड़े बकायेदारों के विद्युत बिल भुगतान के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है। प्रथम चरण की शुरूआत 15 दिसंबर को हुई है जो 31 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद खंड के अंतर्गत 4064 उपभोक्ताओं पर लगभग 21 करोड़ राजस्व बकाया है। इसके लिए शिविर में लोगों को जागरूक किया गया, ताकि लोग एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकें। इसी क्रम में हरिहरपुर उपकेंद्र के एसडीओ मुकेश कुमार की देखरेख में शिविर लगाकर 45 उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार के साथ ही उन्हें जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इसी के तहत एसडीओ हैंसर बाजार लक्ष्मण मिश्र की देखरेख में उपकेंद्र पर कैंप लगाया गया और 39 उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार किया गया। साथ ही मुखलिसपुर में भी कैंप लगाया गया। बकाए में 165 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। इस दौरान अवर अभियंता सुनील यादव, चंद्रभूषण, अमित सिंह, मिथिलेश शाह, फरमान आदि मौजूद रहे।न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed