{"_id":"66885c1051926baba1071a27","slug":"improve-hospitals-take-measures-to-deal-with-communicable-diseases-cm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117202-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों को करें दुरुस्त, संचारी रोग से निपटने के हों उपाय : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों को करें दुरुस्त, संचारी रोग से निपटने के हों उपाय : सीएम
Sat, 06 Jul 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
- सीएम ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएम याेगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बस्ती मंडल की समीक्षा बैठक की। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आयोजित बैठक को लेकर जिले के अधिकारियों के होश उड़े रहे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीएम ने अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर करने और संचारी रोग से निपटने के हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही।
कलक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त के साथ जनपदीय अधिकारी सीएम की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। सीएम ने प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण एवं शहरी) योजना, जल जीवन मिशन (हर घर जल), ऑपरेशन कायाकल्प, गो आश्रय स्थल, पशु टीकाकरण, उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधा दी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास, ऑपरेशन त्रिनेत्र, आईजीआरएस पोर्टल पर संर्दभों का निस्तारण सहित जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं शांति व्यवस्था मुकम्मल रखने के दृष्टिगत पुलिस विभाग की सतर्कता एवं निरोधात्मक कार्रवाई का फीड बैक लिया।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ रामानुज कन्नौजिया, सीएमएस डाॅ भवनाथ पांडेय, डीडीओ सुरेश चन्द्र केसरवानी, डीसी मनरेगा डाॅ. प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय कुमार नायक, एसडीएम सदर शैलेश कुमार दूबे, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, सीवीओ डॉ. यशपाल सिंह, बीएसए अमित सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में कहा कि किसी भी स्तर पर जनसामान्य से संबंधित वादो का निस्तारण समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से कर दिया जाए। सीएम ने कहा कि अगर कोई भी अधिकारी मेरिट के आधार पर आम नागरिक को न्याय नहीं दे सकता है तो उसके विरुद्ध भी जबावदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहाकि विद्यालय समय पर खुलने चाहिए। विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।
तटबंधों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के मौसम में जनपद में संभावित बाढ़ के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों, तटबंधों, बाढ़ चौकियों सहित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों जैसे नाव, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि से संबंधित तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि समय से पूर्व तटबंधों का शत-प्रतिशत मरम्मत करा दिया जाए। साथ ही मोहर्रम और श्रावण मास पर व्यवस्था चौक-चौबंध करने को कहा।