फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Impact of humidity and heat on public health

Sant Kabir Nagar News: उमस और गर्मी का असर जनस्वास्थ्य पर

Mon, 22 Jun 2026 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Impact of humidity and heat on public health
जिला अस्ताल के पंजीकरण काउंटर पर पहुंचे मरीज व तीमारदार। संवाद
संतकबीरनगर। बदलते मौसम, बढ़ती उमस और लगातार पड़ रही गर्मी का असर जनस्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक दिन में कुल 1938 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लिया, जिसमें त्वचा रोग, फंगल संक्रमण, उल्टी-दस्त, बुखार और मौसम जनित अन्य समस्याओं से जुड़े मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पर इसका असर देखा जा रहा है। अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं और पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकीय कक्षों तक भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम शंकर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में एक दिन में कुल 1938 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों में मौसम जनित बीमारियों की संख्या बढ़ी है। सभी मरीजों को आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में हर प्रकार के मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी मरीज को उपचार के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।

------------------------
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार में जमा कूड़ा
रोसयाबाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीज रमाकांत मोहम्मद हलीम अमरजीत ने बताया कि गर्मी में तबीयत खराब हो रही है। वहीं परिसर में जगह-जगह कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। दवा के लिए गर्मी में लाइन लगाना कठिनाई भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed