फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Immersion of Ganesh idols with the announcement of Ganpati Bappa Morya

संतकबीरनगर: गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Sun, 24 Sep 2023 11:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 Sep 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
Immersion of Ganesh idols with the announcement of Ganpati Bappa Morya
पड़ालो में स्थापित स्थापित गणेश प्रतिमा को  विसर्जन के लिए जाते हुए। संवाद
संतकबीरनगर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का शनिवार को विसर्जन धूमधाम से किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष गूंजते रहे। खलीलाबाद शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन मगहर की आमी नदी और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिमाओं का विसर्जन निकटस्थ नदियों में किया गया।
विज्ञापन


खलीलाबाद शहर में स्थापित तीन प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व शहर में जुलूस निकाला गया, जिससे डीजे पर युवक नृत्य करते हुए चल रहे थे। लोगों ने भगवान गणेश की आरती भी की। इसके बाद प्रतिमाएं मगहर के आमी नदी पर पहुंचीं और विसर्जित की गईं।
विज्ञापन


बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में पांच दिन तक गणेश प्रतिमाओं का पूजन अर्चन श्रद्धालुओं ने किया। शुक्रवार को पंडालों में स्थापित करीब गणेश जी की 12 मूर्तियों को ढोढया स्थित बखिरा झील में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदाओं ने मटकी फोड़कर पुरस्कार हासिल किया। शनिवार को हवन पूजन के बाद गणेश प्रतिमाएं ट्रैक्टर- ट्रालियों पर रखकर मंगल बाजार, शनिचरा बाजार, सहजनवां तिराहा, इंटर काॅलेज तिराहा, पुलिस चौकी से अमरडोभा, लेडुआ महुआ होते हुए ढोढया स्थित बखिरा झील पहुंचीं।


प्रतिमाओं की आरती के बाद झील के पवित्र जल में गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के नारों के साथ विसर्जित किया गया। इस अवसर पर एसओ श्याममोहन, एसआई रामदरश यादव, आरबी पटेल, पंकज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed