फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Illness will not be accepted as an excuse for exam duty.

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा ड्यूटी में नहीं चलेगा बीमारी का बहाना

Tue, 03 Feb 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Illness will not be accepted as an excuse for exam duty.
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से आयोजित होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान बीमारी का बहाना बनाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। बीमारी की बात करने वालों की जांच मेडिकल टीम से कराए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया कि 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद
के सचिव ने पत्र जारी कर कहा है कि परिषदीय परीक्षाओं में देखा गया है कि कुछ शिक्षक और प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक का कार्य नहीं करना चाहते है वह अपनी अस्वस्थता प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर चिकित्सकीय अवकाश प्राप्त कर लेते हैं। इससे अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा आरंभ होने से पूर्व जो प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारी चिकित्सकीय अवकाश के लिए आवेदन करें, उन्हें जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी के पास उनकी अस्वस्थता की पुष्टि के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed