फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Illegal highway cuts will be closed... travel will become easier

Sant Kabir Nagar News: हाईवे के अवैध कट होंगे बंद... सुगम होगी यात्रा

Tue, 29 Oct 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Illegal highway cuts will be closed... travel will become easier
संतकबीरनगर। हाईवे पर बने अवैध कट बंद करने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रशासन ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए है कि जहां भी अवैध कट हैं उनको पूरी तरह से बंद कर दिया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। एनएचआई भी इस दिशा में सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

जिले में टेमा रहमत से मगहर ओवरब्रिज तक करीब 25 किलोमीटर हाईवे पड़ता है। हाईवे पर पशु और अन्य लोग सीधे न आ सके, इसके लिए जगह- जगह टिन शेड का बैरियर बनाया गया था, लेकिन लोगों ने अपनी सुविधा के लिए जगह- जगह यह बैरियर हटा दिए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही कई कट भी बना दिए गए है और लोग बगैर रोकटोक के आते- जाते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसको लेकर डीएम की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई बैठक में अवैध कट पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए अब हाईवे प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हाईवे प्रशासन ने जगह- जगह बने अवैध कट को बंद करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत उन स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां पर अवैध कट बने हैं। इसके बाद अवैध कट बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे भी आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और कोहरे का असर दिखेगा तो यह अवैध कट सफर में परेशानी खड़ा कर सकते हैं।
न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed