फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   IG gave the mantra of self-reliance to the girl students.

Sant Kabir Nagar News: आईजी ने छात्राओं को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
IG gave the mantra of self-reliance to the girl students.
धनघटा। डीआईजी संजीव त्यागी ने धनघटा थाना क्षेत्र स्थित श्रीमती शंकरदेई बालिका इंटर काॅलेज में बुधवार को मिशन शक्ति के द्वितीय चरण अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए जिले की पुलिस की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे खतरों से सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि 18 वर्ष की उम्र में बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर स्वयं को मजबूत करें। बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी सुशील कुमार सिंह ने सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर-1090, 1098, 112, और 1076 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद डीआईजी ने सीओ धनघटा कार्यालय व धनघटा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ व थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात गृह, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, आगंतुक कक्ष, मालगृह, थाना परिसर, आवासीय परिसर आदि देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसी भी तरह की आपराधिक घटना में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ अभयनाथ मिश्र, प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव, एसआई आरडी यादव , भालचंद पाठक, अष्टभुजा पाठक, सिंटू पाठक उर्फ पीयूष, मनोज शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed