फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If you want to avoid stomach diseases, brush your teeth properly

Sant Kabir Nagar News: पेट की बीमारियों से बचना है तो ठीक से ब्रश करें

Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
If you want to avoid stomach diseases, brush your teeth properly
जिला अस्पताल में मरीज के दांतों की जांच करते विशेषज्ञ। 
संतकबीरनगर। दांतों की सफाई के प्रति लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। शरीर की सफाई के साथ ही दांतों की सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। अनदेखी करने पर मुंह में पनप रहे बैक्टीरिया पेट में पहुंच जाते हैं और पेट संबंधी कई बीमारियों की वजह बन जाते हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज ऐसे आ रहे हैं जो दांत की सफाई ठीक से नहीं करने की वजह से बीमारियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एके पाठक ने बताया कि ज्यादातर लोग ओरल हेल्थ के प्रति ध्यान नहीं देते हैं। दांतों की सफाई में लापरवाही बरतने पर दांतों में झनझनाहट, कैविटीज समेत अन्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं। मुंह के बैक्टीरिया धीरे-धीरे पेट में पहुंचकर व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों का शिकार बना देते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए दांतों की ठीक से सफाई बेहद जरूरी है। साथ ही खानपान की आदतों में भी जरूरी बदलाव स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। रोजाना सुबह उठने के बाद और सोने से पहले ब्रश जरूर करें। साल में एक बार दंत चिकित्सक से परीक्षण कराएं। मधुमेह से ग्रसित लोगों को और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

-------------

सुबह उठकर पहले ब्रश करें फिर कुछ खाएं
डॉ. एके पाठक के मुताबिक अक्सर लोग बिस्तर से उठने के बाद ही खाना-पीना शुरू कर देते हैं। यह आदत सही नहीं है। सबसे पहले ब्रश करें फिर कुछ खाएं। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए मुंह के रोगों की शीघ्र पहचान, रोकथाम और उपचार जरूरी है। लेटलतीफी से समस्या गंभीर होती जाती है। सिर के पीछे, गर्दन के नीचे दर्द, मांसपेशियों में दर्द की वजह भी गंदे दांत हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

बचाव के उपाय

- दिन में रोजाना दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से दो मिनट ब्रश करें।
- ठंडी चीजों, फलों के रस जैसे एसिडिक ड्रिंक्स का इस्तेमाल कम करें।
- दांत को बाहरी चोट से बचाएं।
- छह माह में एक बार डेंटिस्ट को दिखाएं।
- भोजन चबाने के अलावा अन्य कोई कठोर पदार्थ दांत से न तोड़ें।
- झनझनाहट, कैविटी होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- पान मसाला न चबाएं।
-------------------
केस एक
महुली निवासी संदीप अपने बेटे अंश को लेकर अस्पताल आए और बताया कि बेटे का दांत हमेशा दर्द करता है। इसके साथ ही पेट में भी दर्द रहता है। बताया कि बेटा अक्सर ब्रस करने में लापरवाही बरतता है।

----
केस दो

शहर के बंजरिया निवासी शैलेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी छह साल की है। उसके दांत पीले हो गए हैं। ब्रस करना नहीं चाहती है। सुबह बिना ब्रस किए ही बिस्किट मांगती है। चिकित्सक ने देखा और नियमित ब्रस करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed