{"_id":"649f14f29817227f680dcc65","slug":"if-you-are-fond-of-singing-on-fm-car-in-rain-electrocuted-khalilabad-news-c-7-1-gkp1016-224813-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार में एफएम पर गाने का शौक बारिश में फरमाएंगे तो बिजली का झटका खा जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार में एफएम पर गाने का शौक बारिश में फरमाएंगे तो बिजली का झटका खा जाएंगे
Fri, 30 Jun 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बिजली के कड़कने और गिरने की घटनाएं बढ़ जाएंगी। आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से लोगों को बिजली गिरने से बचाव को लेकर सजग किया जा रहा है। मामूली सी सावधानी बरत कर लोग खतरे से बच सकते हैं। बिजली कड़कने और चमकने के दौरान कार का रेडियो बंद रखने से कार सवार सुरक्षित रह सकते हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ का कहना है कि बारिश के दौरान किसी के पेड़ के नीचे भी न छिपें।
विशेषज्ञों के मुताबिक आसमान में विपरीत ऊर्जा के बादल उड़ते रहते हैं। इनके आपस में टकराने से बिजली पैदा होकर गिरती है। इसकी चपेट में आने से लोगों की झुलसकर जान चली जाती है। बिजली के उपकरण इत्यादि जल जाते हैं। नर्वस सिस्टम पर पड़ता है और हार्ट अटैक होने से मौत होती है। इससे शारीरिक अपंगता का खतरा होता है। घर पर बिजली गिरने से बचाने के लिए तड़ित आघात (एक प्रकार का एंटीनाउहै, जो बिजली गिरने के समय अर्थिंग का काम करता है) लगवाना चाहिए। इससे बिजली गिरने पर वह जमीन में प्रवेश कर जाती है।
यह बरतें सावधानी
- मौसम खराब होने पर बिजली चमकने की दशा में कार का रेडियो बंद कर दें।
- घर में रखे टीवी, रेडियो, कंप्यूटर सहित सभी को बंद कर दें। उसका मॉडम और बिजली का प्लग निकाल दें।
- इस दौरान मोबाइल का प्रयोग करने से बचें। नंगे पांव फर्श या जमीन पर न खड़े हों।
- बिजली चमकने पर घर के भीतर रहें। पेड़ के नीचे या खुले मैदान में जाने से बचें।
- खुले मैदान में होने पर किसी भवन में छिपने की कोशिश करना चाहिए।
0000
इस मौसम में बिजली गिरने की आशंका अधिक रहती है। इसकी संभावित जानकारी के लिए सचेत एप डाउनलोड करें। कार चलाते समय रेडियो बंद कर दें। मोबाइल पर बात न करें। सुरक्षा के उपाय अपनाकर इससे बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
-कृष्णा गुप्ता, आपदा विशेषज्ञ, संतकबीरनगर