{"_id":"6956b976843b2b9b001000d4","slug":"if-they-dont-receive-their-commission-the-ration-shop-owners-will-stop-distributing-food-grains-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143751-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लाभांश नहीं मिला तो कोटेदार ठप करेंगे अनाज का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लाभांश नहीं मिला तो कोटेदार ठप करेंगे अनाज का वितरण
Thu, 01 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। लाभांश नहीं मिलने से नाराज कोटेदार संघ ने फरवरी माह से अनाज के उठान और वितरण का कार्य बंद करने का एलान किया है। संगठन ने खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को भुगतना पड़ेगा।
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के सांथा, मेंहदावल व बेलहर कला ब्लॉक में 272 कोटेदार है। प्रति माह सरकार के निर्देश व नियम के अनुसार पात्र व अंत्योदय कार्ड धारकों को अनाज का वितरण कर रहे हैं। लेकिन कोटेदारों को निर्धारित लाभांश नहीं दिया जा रहा है। कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष मेहदावल चंद्रभान चौधरी विकासखंड सांथा के अध्यक्ष कृष्ण मोहन राय के नेतृत्व में कोटेदार संघ ने जनसंपर्क के माध्यम से कोटेदारों को जागरूक कर रहा है।
मेंहदावल के कोटेदार संघ के अध्यक्ष चंदभान चौधरी तथा सांथा के अध्यक्ष कृष्ण मोहन राय ने बताया कि फरवरी माह से तहसील क्षेत्र के समस्त कोटेदार न तो अनाज का उठान करेंगे न ही वितरण करेंगे। लाभांश नहीं मिलने से कोटेदार भुखमरी के कगार पर हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी से लेकर शासन तक गुहार लगाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।