फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If there is a fire, life will be in danger

Sant Kabir Nagar News: आग लगी तो खतरे में पड़ जाएगी जिंदगी

Fri, 06 Oct 2023 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
If there is a fire, life will be in danger
शहर में बने बहु ंमजिला इमारत लेकिन आग से बाचाव के इंतजाम नही।
शहर में बने हैं माल व बहुमंजिली इमारतें, नहीं है अग्नि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुंबई के गोरेगांव में बहुमंजिली इमारत में आग लगने की घटना ने शहर में भी अग्नि सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर की संकरी गलियों में बने बहुमंजिली इमारतों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही हैं। यही नहीं शापिंग माॅल में भी अग्नि सुरक्षा का इंतजाम महज औपचारिकता तक ही सीमित है। ऐसे में यदि आग लगी तो लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी।
मुंबई के गोरेगांव में बहुमंजिली इमारत में आग की घटना हुई है। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इधर खलीलाबाद में करीब एक लाख की आबादी निवास करती हैं। शहर का तेजी से विकास हो रहा है और शापिंग मॉल सहित बहुमंजिली इमारतें खड़ी हो रही हैं। लोग इमारतें तो बना रहे हैं, लेकिन आग से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं किए जा रहे हैं। यहां तक कि आपातकाल में निकासी के लिए खिड़की व वैकल्पिक द्वार नहीं है। आग से बचाव के नाम पर कुछ लोगों ने अग्निशमन यंत्र लगवा लिया है। हालांकि शहर के प्रमुख स्थानों पर फायर हाइडेंट बनवाए गए हैं, लेकिन संकरी गलियों में आग लगने पर अग्निशमन की गाड़ी प्रवेश नहीं कर पाएगी। इससे सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


पहले हो चुकी है आग लगने की घटनाएं
शहर में आग लगने की घटनाएं पहले हो चुकी है। इसके बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं। गोलाबाजार में घनी आबादी के बीच दो साल पहले जूते की दुकान में आग लग गई थी, इस दौरान अग्निशमन की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। इस कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। बरदहिया बाजार में एक गोदाम में आग लगने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000
शहर में बने माॅल व बहुमंजिली इमारतों में अग्नि सुरक्षा के लिए व्यवस्था किए जाने के निर्देश हैं। कई लोगों ने इस दिशा में कदम उठाए जाने की मांग की है। जांच कराकर ऐसी इमारतों में पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे।
अशोक यादव- जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed