फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If the road is built, the life of the villagers will become easier.

Sant Kabir Nagar News: सड़क बन जाए तो ग्रामीणों की रहा हो जाएं आसान

Thu, 19 Feb 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 19 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
If the road is built, the life of the villagers will become easier.
शाहपुर। नहर के किनारे मौजूद गांवों के लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए नहर की पटरियों पर पक्की सड़क का निर्माण करवाया गया है। मगर, सरयू नहर खंड बलरामपुर की शाखा तीन पर बनी पक्की सड़क अधूरी छोड़ दी गई है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने सड़क का काम पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


डुमरियागंज-इटवा मार्ग को जोड़ने वाली नहर सरयू नहर खंड की बलरामपुर शाखा तीन की पटरी पर ग्राम पंचायत अकोलिहा तक सड़क निर्माण हुआ है। वहीं, अकोलिहा गांव से शिव लटेरा करीब तीन किलोमीटर नहर की पटरी का निर्माण अधूरा है जो लोगों की मुसीबत का सबब बन गया है। ग्रामीण जितेंद्र कुमार, बाबूलाल, गया राम, अनुज मौर्या, रामप्यारे, बजरंगी आदि लोगों ने कहा रुदौलिया, शिवदासपुर, धौरहरा, शिव लटेरा, सत्तावर जोत पटखौली, भग्गूजोत आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय डुमरियागंज और इटवा के आने जाने की रहा आसान हो जाएगी। लोगों ने नहर की पटरी पर सड़क निर्माण करवाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed