फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If the pace of electricity reform remains slow, consumers will be troubled in summer.

Sant Kabir Nagar News: बिजली सुधार की सुस्त रही रफ्तार तो गर्मी में उपभोक्ता होंगे परेशान

Wed, 12 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
If the pace of electricity reform remains slow, consumers will be troubled in summer.
गोलाबाजार में पुराने बिजली का पोल हटा कर नया पोल लगाते बिजलीकर्मी
संतकबीरनगर। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए वर्तमान समय में जर्जर पोल और तार बदले जा रहे हैं। इसके साथ ही जर्जर तारों की जगह केबल के तार लगाए जा रहे हैं, यह कार्य फरवरी में पूर्ण होना है, लेकिन कार्य की रफ्तार काफी धीमी है, जिसके कारण तय समय में कार्य पूर्ण होने की संभावना कम है। ऐसे में गर्मी के सीजन में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख से ऊपर है। यह आबादी 25 वार्डों में बंटी हुई है। लोगों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति के लिए जो बिजली के तार लगाए गए हैं कि काफी पुराने है। इन जर्जर तार व पोल के चलते उपभोक्ताओं लोकल फाल्ट की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत निगम ने शहर जर्जर विद्युत तारों व पोल को बदलने का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य कराया जा रहा है। करीब एक साल से कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिदिन किसी न किसी मोहल्ले की बिजली काटी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। वर्तमान में शहर के गोलाबाजार में कार्य हो रहा है। ऐसे में पिछले दो दिनों से दिनभर बिजली कट रही है। इससे इस क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता परेशान है। दूसरी तरफ अब तक जो कार्य हुए हैं उनमें बनियाबारी, घोरखल, भिटवा टोला, मोतीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली के जर्जर तार व पोल बदले गए हैं, लेकिन अभी अंसार टोला, औद्योगिक क्षेत्र, मड़या सहित विभिन्न क्षेत्रों में या तो जर्जर तार बदले नहीं गए है या फिर आधा अधूरा कार्य हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए शहर के सेंट थामस और बंजरिया में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसके साथ ही हाईटेंशन तार और जर्जर पोल बदले जा रहे हैं। अब जबकि फरवरी में ही कार्य पूरा होना है, ऐसे में समय से कार्य पूर्ण हो पाने में संशय बना हुआ है।
----------------
प्रतिदिन काट रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
जर्जर तार व पोल बदलने के नाम पर प्रतिदिन किसी न किसी मोहल्ले में बिजली की कटौती की जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक बिजली न रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गोलाबाजार निवासी संजय गुप्ता, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि कार्य कराने के लिए बिजली काटी जा रही है, जिससे बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार हो जा रहे हैं। इन लोगों ने कहा कि गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में समस्या और बढ़ सकती है।

कोट
शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जर्जर तार और पोल बदलने का कार्य चल रहा है। फरवरी में कार्य पूर्ण कराया जाना है। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां तक बिलंब की बात है तो गर्मी को देखते हुए तारों से सटे पेड़ की डालियों को भी काटा जा रहा है। उम्मीद है कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे। इससे लोकल फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही बिजली चोरी भी रुकेगी।
-केएन शुक्ल, एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed