{"_id":"6ad900af88944e5ff505ed3f","slug":"idols-of-goddess-durga-taken-out-in-the-pauli-region-amidst-expressions-of-devotion-and-chants-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-159315-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पौली क्षेत्र में भक्ति और जयकारों के बीच निकलीं मां दुर्गा की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पौली क्षेत्र में भक्ति और जयकारों के बीच निकलीं मां दुर्गा की मूर्तियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। नवरात्र के समापन के बाद पौली क्षेत्र में मां दुर्गा मूर्तियां के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को विभिन्न पूजा पंडालों से मां दुर्गा की मूर्तियां विसर्जन के लिए निकाली गईं। इस दौरान मां के जयकारों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां की मूर्तियां को लेकर विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए।
विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्त मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूजा पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मां को विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मां की मूर्तियां के विसर्जन के साथ ही नवरात्र का उत्सव विदाई की बेला में पहुंच गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदा करते हुए अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।