फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Identified through CCTV, robbers will be caught soon

Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी से हुई पहचान, जल्द पकड़े जाएंगे लुटेरे

Fri, 10 Nov 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 10 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Identified through CCTV, robbers will be caught soon
संतकबीरनगर। मंगलवार की देर रात कानपुर के सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशाें ने 40 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों का पता लगा लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

कानपुर के कैनाल रोड निवासी पेंट व पालिश के सेल्समैन मुन्ना लाल गुप्ता मंगलवार के खलीलाबाद में बकाया रकम की वसूली के लिए आए थे। वह रात में वापस कानपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे थे। बाहर होटल में खाना खाने के लिए वह बैग लेकर रेलवे स्टेशन से बाहर निकल रहे थे कि उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनका बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में 40 हजार रुपये, कागजात और कपड़े थे। उन्होंने शोर मचाया पर बदमाश भाग निकले। इस मामले में मुन्ना लाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सत्यजीत गुप्त समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और जांच पड़ताल की थी। इधर, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस जल्द इन बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही है। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed