{"_id":"64f2262b12c7747e5d016971","slug":"icu-picu-and-sncu-are-full-and-opd-is-crowded-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-2341-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईसीयू, पीआईसीयू और एसएनसीयू फुल तो ओपीडी में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईसीयू, पीआईसीयू और एसएनसीयू फुल तो ओपीडी में लगी भीड़
विज्ञापन
जिलाअस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे।संवाद
1400 मरीजों ने ओपीडी में कराया इलाज, उल्टी, दस्त व बुखार से प्रभावित हो रहे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग गई है। उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं। पीकू वार्ड फुल हो चुका है। एसएनसीयू में भी क्षमता से अधिक बच्चे भर्ती हैं। इसके साथ ही इलाज के लिए ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही।
इधर लगातार उमसभरी गर्मी व तेज धूप ने बेहाल कर दिया है। जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में ओपीडी में 1100 से 1200 मरीज इलाज कराने आते हैं, पर शुक्रवार को यह संख्या 1400 के करीब पहुंच गई। ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इसमें ज्यादा बच्चे प्रभावित हैं। उन्हें उल्टी, दस्त व बुखार की शिकायत है। जिन बच्चों का बुखार तीन दिन से ऊपर हो रहा है, उन्हे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बच्चों का 25 बेड का पीकू वार्ड फुल हो चुका है। एक बेड पर दो- दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। साथ ही 10 बेड का आईसीयू भी फुल है। यहीं नहीं एसएससीयू में भी क्षमता से अधिक नवजात भर्ती हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय गर्मी तेज पड़ रही है। ऐसे में लोगों को बचकर रहना होगा। इसमें ज्यादा बच्चों को बचाने की जरूरत है। उन्हें तेलीय चीजें कम खाने को दिया जाए। धूप में निकलते समय छाता व गमछा का प्रयोग जरूर कंरे। जरूरत हो तभी धूप में निकलें। इसके साथ ही पानी का सेवन अधिक से अधिक करें। ओपीडी में इलाज के लिए आई साधना ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी को तीन दिन से बुखार है, उसे दिखाने आए थे। डॉक्टर ने दवा दी है और तीन दिन बाद फिर बुलाया है। इसी तरह से रामसुमेर, जगत भी बुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित अपने बच्चे का इलाज कराने आए थे।
00000000000000
गर्मी की वजह से परेशानी बढ़ गई है। इससे ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं। पीकू और आईसीयू में बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जो ठीक हो जा रहे हैं, उन्हें घर भेजा जा रहा है, लोग सावधानी बरतें और धूप से बचकर रहें।
विज्ञापन
डाॅ महेश प्रसाद, सीएमएस