फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ice cream parlor operating without license was closed

Sant Kabir Nagar News: बंद कराया बिना लाइसेंस संचालित आइसक्रीम पार्लर

Wed, 14 May 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ice cream parlor operating without license was closed
शहर के एक रेस्टोरेंट में जांच करती खाद्य विभाग की टीम
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रे-2 सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य खलीलाबाद शहर क्षेत्र के तीन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आइसक्रीम पार्लर प्रोपराइटर ओम प्रकाश गुप्ता बिना खाद्य लाइसेंस के प्रतिष्ठान चलाने पर प्रतिष्ठान को बंद करा दिया गया।
सहायक आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में मद्धेशिया किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियों के दृष्टिगत सुधार के लिए नोटिस जारी की जा रही है, जबकि कस्तूरी बेकर्स एंड रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के किचन में खामियां मिलीं। इसके दृष्टिगत सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। सुधार नोटिस का अनुपालन न करने पर नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed