{"_id":"692de55bdcf5f90c3e0ef246","slug":"ib-team-reaches-sant-kabir-nagar-to-investigate-delhi-bomb-blast-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142119-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच में संतकबीरनगर पहुंची आईबी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच में संतकबीरनगर पहुंची आईबी की टीम
Tue, 02 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:28 AM IST
सार
सोमवार को आईबी के दो अधिकारी सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे और सीएमओ से जिले में तैनात चिकित्सकों का ब्योरा तलब किया। टीम ने पूछा है कि इन डॉक्टरों की पढ़ाई कहां से हुई, जिले में कबसे तैनात हैं और इससे पहले कहां-कहां तैनात रहे हैं। सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी चिकित्सकाें का ब्योरा जुटाने जुटाने के लिए फाइलें खंगालने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय( सांकेतिक)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली में लाल किले के पास पिछले दिनों हुए बम ब्लास्ट से जुड़ी जांच के सिलसिले में सोमवार को खुफिया विभाग की टीम संतकबीरनगर पहुंची। जांच टीम ने सीएमओ कार्यालय से जिलेभर में तैनात 82 डॉक्टरों का रिकॉर्ड मांगा है। बताया जा रहा है कि जिले में तैनात एक डॉक्टर संदिग्ध माना जा रहा है। जांच टीम के पहुंचने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को कार में ब्लास्ट हुआ था जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 24 से ज्यादा घायल हुए थे। विस्फोट में हरियाणा के डॉक्टर का नाम आने के बाद खुफिया एजेंसियां विभिन्न अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों का ब्योरा जुटा रही हैं। जांच की जा रही है कि विस्फोट से जुड़े लोगों से किसी और डॉक्टर का कनेक्शन तो नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार को आईबी के दो अधिकारी सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे और सीएमओ से जिले में तैनात चिकित्सकों का ब्योरा तलब किया। टीम ने पूछा है कि इन डॉक्टरों की पढ़ाई कहां से हुई, जिले में कबसे तैनात हैं और इससे पहले कहां-कहां तैनात रहे हैं। सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी चिकित्सकाें का ब्योरा जुटाने जुटाने के लिए फाइलें खंगालने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग की टीम आई थी। जिले में तैनात चिकित्सकों का ब्योरा मांगा है। जिले में तैनात सभी 82 चिकित्सकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जल्द ही खुफिया विभाग को मांगा गया ब्योरा सौंप दिया जाएगाछ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ