Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   I am from Sitamarhi, Bihar... please get me released.

Sant Kabir Nagar News: सीतामढ़ी बिहार का हूं...छुड़वा दीजिए

Sat, 29 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
I am from Sitamarhi, Bihar... please get me released.
जिला कारागार में बंदियों की समस्या सुनते न्यायिक अ​धिकारी-स्रोत न्यायालय - फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने बंदियों की समस्याएं सुनीं। सजायाफ्ता बंदी ने कहा कि वह सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला है। बलिया कोर्ट से उसको सजा हुई है। हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, परंतु जमानतदार के अभाव में डेढ़ वर्ष से रिहा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


उसने कहा कि दुराचार के मामले में बलिया जिले की कोर्ट ने 24 मार्च 2022 को दस वर्ष की कैद डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगा है। उच्च न्यायालय से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी जमानत मंजूर हो चुकी है। जमानतदार की व्यवस्था न हो पाने से वह छूट नहीं पा रहा है। इसी प्रकार डुमरियागंज सिद्धार्थनगर जिले के शिवशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि उसका चोरी का मामला इस जिले में होने के साथ ही बस्ती व गोरखपुर में भी है। जमानत मंजूर होने बाद भी जमानतदार न मिलने से रिहाई नहीं हो पा रही है। नेपाल के रुपनदेही निवासी सचिन ने कहा कि जिस युवती के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है, वह मेरे घर में ही रह रही है, बावजूद उसकी हाईकोर्ट से जमानत नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार कई बंदियों ने अपनी समस्याएं रखीं। निराकरण के लिए उन्हें आश्वस्त किया गया। इस दौरान जेलर आरके वर्मा, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed