फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Husband bites wife's ear; she is injured.

Sant Kabir Nagar News: पति ने पत्नी का कान दांत से काटा, घायल

Mon, 13 Jul 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Husband bites wife's ear; she is injured.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा गांव में घरेलू विवाद में पति के पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने मारपीट के दौरान पत्नी का कान दांत से काटकर घायल कर दिया। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीघा गांव निवासी पूनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ जुलाई की शाम करीब सात बजे उसका पति वीरबल बिना वजह उसे घर में बंद कर मारने-पीटने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, इसके बावजूद आरोपी ने उसके कान को दांत से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति वीरबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed