फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Humid heat has made people miserable, temperature is expected to rise further

Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, तापमान और बढ़ने के आसार

Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Humid heat has made people miserable, temperature is expected to rise further
गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर जातीं महिलाएं 
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। धूप से बचने के लिए लोग छांव का सहारा ले रहे हैं तो दोपहर में सड़क की सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 42.36 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ ने तापमान और बढ़ने के आसार जताए हैं।
उमस भरी गर्मी और झुलसा देने वाली धूप नेे जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर में लाेग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। बाजार में शीतल पेयजल की मांग बढ़ गई है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई और दोपहर तक भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में हवा की रफ्तार कम होने से उमस भी बनी रही। जिससे लोग पसीने में तर-बतर रहे।
विज्ञापन

दोपहर के समय बाजार से लेकर सड़कों पर आवाजाही कम रहने से सन्नाटा छाया रहा और लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से निकलने वाले लोग मुंह पर कपड़ा लपेटे व सिर पर कैप व छाता लगाए नजर आए। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि तेज गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर व थकावट जैसी समस्याओं का अंदेशा बना रहता है, ऐसे में गर्मी में खास ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मी से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बीमारी का अधिक खतरा रहता है। अधिक पसीना आने से सोडियम की कमी होने पर चक्कर आने की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए बच्चों को सुबह 11 से तीन बजे तक धूप से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed