फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   How will children win medals...construction of sports grounds in 27 gram panchayats is incomplete

Sant Kabir Nagar News: बच्चे कैसे जीतेंगे मेडल...27 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण अधूरा

Mon, 16 Sep 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 16 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
How will children win medals...construction of sports grounds in 27 gram panchayats is incomplete
- सेमरियावां क्षेत्र में 95 में से सिर्फ 11 ग्राम पंचायतों में ही खेल मैदान तैयार
विज्ञापन


- मनरेगा योजना से किया जा रहा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। गांव के युवा भी राष्ट्रीय खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा की बदौलत गांव और जिले का नाम रोशन करें, इसीलिए सरकार ने गांवों में खेल मैदान बनवाने की पहल की। लेकिन सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में अभी तक 11 ग्राम पंचायतों में ही खेल मैदान बनकर तैयार हो सके हैं, हालांकि 27 गांवों में खेल का मैदान निर्माणाधीन बताया जाता है, अफसरों का कहना है कि जल्द ही मैदानों का निर्माण पूरा हो जाएगा।

ग्राम पंचायत में खेलों इंडिया कार्यक्रम के तहत मनरेगा योजना से खेल मैदान के निर्माण कराए जाने की व्यवस्था है। इसका उद्देश्य यह था कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी राष्ट्रीय खेलों में आसानी से प्रतिभाग कर सकें। इसलिए केंद्र सरकार ग्राम पंचायत में खेल मैदान निर्माण कार्य को लेकर बढ़ावा दिया। लोगों का कहना है कि खेल मैदान के निर्माण कार्य में अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। इसलिए युवाओं को खेल से जुड़ने का मौका नहीं मिला रहा है।
विज्ञापन


सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में 113 ग्राम पंचायत हैं। 95 ग्राम पंचायत में खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध है। 27 ग्राम पंचायत में खेल मैदान निर्माणाधीन है लेकिन वह भी अभी पूरा नहीं हुआ है। अभी तक सिर्फ 11 ग्राम पंचायतों में ही खेल मैदान बनकर तैयार होने की बात बताई गई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक शेष ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जाता हैं कुछ ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। हालांकि ग्राम प्रधान व सचिव ने खेल मैदान की जमीन जल्द उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लॉक क्षेत्र के 11 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 27 से अधिक गांवों में निर्माणाधीन है। जल्द कार्य पूरा हो जाएगा। शेष ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू कराकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

- विजय कुमार सिंह, बीडीओ, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed