{"_id":"65f4a03e0fb24fd4f9005ed6","slug":"housing-will-be-built-for-judicial-officers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111387-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: न्यायिक अधिकारियों के लिए बनेगा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: न्यायिक अधिकारियों के लिए बनेगा आवास
Sat, 16 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के आवासीय भवन के लिए शुक्रवार को डीएम ने जमीन देखी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बड़गो एवं पखटौली के अलावा कुसमीडांडी, मोहद्दीपुर, आजमपुर, मैलानी, सरौली, नोहट, चमरहु आदि जगहों पर जमीन की तलाश शुरू करा दी है। डीएम ने बताया कि अभी तक ग्राम बड़गो व खटौली में भूमि देखी जा रही थी। पूर्व में ग्राम पटखौली में भी भूमि देखी गयी थी लेकिन किन्हीं कारणों से बात आगे नहीं बढ़ी।
आपसी समझौते से संबंधित शासनादेश के तहत भूमि क्रय की जानी है। इसके अतिरिक्त परिसंपत्तियों व पेड़ों का अलग से मूल्यांकन होगा।बताया कि 20-25 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जानी है। संबंधित गांवों के भूस्वामी किसी भी कार्य दिवस में तहसीलदार खलीलाबाद के कार्यालय में सहमति प्रारूप दे सकते हैं। जल्द ही आपसी समझौते के आधार पर भूमि क्रय करके जनपद न्यायालय को हस्तांतरित कर दी जाएगी।