{"_id":"6605bb8706d71223040bba94","slug":"house-tax-of-rs-5-crore-outstanding-on-3500-building-owners-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111941-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 3500 भवन स्वामियों पर पांच करोड़ का हाउस टैैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 3500 भवन स्वामियों पर पांच करोड़ का हाउस टैैक्स बकाया
Fri, 29 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 साल से नहीं जमा किया टैक्स, नोटिस भेजने की तैयारी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका क्षेत्र के 3500 भवन स्वामियों ने 10 साल से हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। बकाया पांच करोड़ तक हो गया है। पालिका ने अब इन लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द टैक्स जमा हो सके। साथ ही विकास के कार्य करा सके।
पालिका क्षेत्र में मकान, दुकान समेत अन्य भवन बनाने वाले हर वर्ष टैक्स के रूप में कुछ शुल्क जमा करते हैं। इससे पालिका की आय होती है और नगरीय क्षेत्र में विकास के कार्य कराए जाते हैं। लेकिन शहरी क्षेत्र के 25 वार्डों में 3500 भवन स्वामियों ने 10 वर्षों से टैक्स जमा नहीं किया है। नगर पालिका प्रशासन अब इन लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी की है। ताकि जल्द से जल्द टैक्स जमा हो जाए।
चेयरमैन जगत जायसवाल ने बताया कि भवन स्वामियों पर टैक्स का बकाया है। जिसे जमा कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है कि वह लोगों को जागरूक कर टैक्स जमा कराएं।