फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hostel will be build in police station

अब प्रत्येक थाने पर बनेगा विवेचना कक्ष और हॉस्टल

Sat, 05 Nov 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
hostel will be build in police station
अब प्रत्येक थाने पर बनेगा विवेचना कक्ष और हॉस्टल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों के रहने की समस्याएं दूर होगी। अब उन्हें किराए पर कमरा ढूंढने की समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद जग गई है। इसके लिए प्रत्येक थानों पर हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके साथ ही अलग से विवेचना कक्ष का निर्माण होगा। ऐसा निर्णय शासन ने लिया है। कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से प्रस्ताव तैयार करा एसपी के माध्यम से पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजवा दिया गया है।
जिले में कुल नौ थाने है। प्रत्येक थानों पर एसओ, एसआई समेत करीब 100 की संख्या में पुलिस कर्मी तैनात है। सबसे बड़ी समस्या पुलिस कर्मियों के समक्ष आवास की है। इसमें महिला पुलिस कर्मियों को खास परेशानी है। थानों पर बैरक की क्षमता कम है। जिसकी वजह से अधिकांश पुलिस कर्मियों को प्राइवेट कमरा ढूंढना पड़ता है। इसमें परेशानी तब बढ़ जाती है ,जब पुलिस कर्मी किसी थाने पर नियुक्त होते है और फिर वे कमरा तलाशते है। कम समय में यदि उनका तबादला दूसरे थाने पर होता है तो वही समस्या फिर सामने खड़ी हो जाती है। शासन ने पुलिस कर्मियों के निवास की समस्या को गंभीरता से लिया है। इसके लिए एक जून 2022 को शासनादेश जारी करके प्रदेश के सभी जिलों में थानों पर हॉस्टल और विवेचना कक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया है। जिले में कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यदाई संस्था के अधीक्षण अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि शासन ने हॉस्टल के साथ ही विवेचना कक्ष भी बनाए जाने को कहा है। कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, धनघटा और बेलहर कला में में 48-48 पुलिस कर्मियों के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। जबकि दुधारा, धर्मसिंहवा, मेंहदावल, महुली और बखिरा थाने में 32-32 पुलिस कर्मियों के रहने के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। हॉस्टल दो मंजिला बनेगा। निचले मंजिल में महिला पुलिस कर्मियों के लिए व्यवस्था होगी। जबकि ऊपरी मंजिल पर पुरुष पुलिस कर्मी रहेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रत्येक थानों पर चार-चार कमरे का विवेचना कक्ष बनाया जाएगा। प्रत्येक थाने पर हॉस्टल और विवेचना कक्ष बनाने में करीब डेढ़- डेढ करोड का खर्च आएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजवा दिया गया है। जैसे ही शासन से धन आवंटित होगा,वेसे ही काम शुरु करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों पर विवेचना कक्ष नहीं है। शासन की पहल पर अब थानों पर विवेचना कक्ष बनाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए दो मंजिला हॉस्टल बनेगा। शासन की इस पहल से पुलिस कर्मियों के रहने की समस्याएं दूर होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजवा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट स्वीकृत हो जाएगा। उसके बाद कार्यदाई संस्था तेजी के साथ कार्य कराएंगी।
- सोनम कुमार,एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed