फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hospital running without registration sealed

Sant Kabir Nagar News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील

Thu, 15 Feb 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hospital running without registration sealed
धनघटा क्षेत्र के गोविंदगंज बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। धनघटा क्षेत्र के गोविंदगंज बाजार में बृहस्पतिवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक प्राइवेट अस्पताल में छापेमारी किया। इस दौरान अस्पताल मानक के अनुसार न मिलने पर उसे सील कर दिया। इसके साथ ही वहां भर्ती एक मरीज को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया।
अपर सीएमओ डॉ. रामरतन ने बताया कि छपरा गांव निवासी सुबाष नाम के एक व्यक्ति ने हर्निया का ऑपरेशन बुधवार को जानवी क्लीनिक में कराया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद शाम को मरीज के परिजन हंगामा करने लगे। इसकी सूचना किसी ने सीएमओ को दी गई। उनके निर्देश पर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन

अभिलेख मांगने पर अस्पताल प्रबंधन कुछ नहीं दिखा पाया। सुयोग्य डाॅक्टर के अभाव मे संचालित अस्पताल सील कर दिया गया। यहीं नहीं अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। साथ ही वहां भर्ती एक मरीज को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। इस दौरान जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली, पौली चौकी इंचार्ज अमित चतुर्वेदी, प्रदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed