{"_id":"65e762f300ff8e6ac20fa5f9","slug":"hospital-operator-could-not-show-registration-documents-warned-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110831-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अस्पताल संंचालक नहीं दिखा सका पंजीकरण के कागजात, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अस्पताल संंचालक नहीं दिखा सका पंजीकरण के कागजात, दी चेतावनी
Tue, 05 Mar 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
एसीएमओ ने लोहरसन स्थित हाशमी हेल्थ केयर सेंटर का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के लोहरसन स्थित एक निजी अस्पताल का अपर सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकरण से संबंधित कागजात संचालक नहीं दिखा पाए। उन्हें पंजीकरण से संबंधित कागजात लेकर कार्यालय में तलब किया है।
मंगलवार को अपर सीएमओ डाॅक्टर रामरतन वर्मा टीम के साथ लोहरसन स्थित हाशमी हेल्थ केयर सेंटर पर पहुंचे। जहां डाॅक्टर नाजिमा व फार्मासिस्ट अब्दुल हफीज ड्यूटी पर मिले। इस दौरान अस्पताल में भर्ती महिला मरीज का प्रसव हुआ था। साथ ही एक मरीज का इलाज चल रहा था। अपर सीएमओ ने अस्पताल के पंजीकरण से संबंधित अभिलेख मांगा। जिस पर संचालन अभिलेख नहीं दिखा पाए। अपर सीएमओ ने पंजीकरण से संबंधित अभिलेख लेकर कार्यालय बुलाया। अभिलेख न दिखाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अपर सीएमओ की जांच से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान टीम में राजेन्द्र कुमार, शशिभूषण वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।