{"_id":"6aad77b55d38f949250fec37","slug":"hospital-manager-threatened-fir-registered-against-two-individuals-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157537-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अस्पताल के प्रबंधक को दी धमकी, दो पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अस्पताल के प्रबंधक को दी धमकी, दो पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एक निजी अस्पताल के प्रबंधक ने अपनी जमीन खाली कराने की मांग की है। आरोपियों ने प्रबंधक को धमकी दी है। पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आदर्श स्पर्श हाॅस्पिटल, भुजैनी के प्रबंधक व बन्हैता गांव निवासी पूर्व सैनिक मुक्तनाथ पुत्र रामसेवक चौधरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने ग्राम काटगंगा स्थित आराजी संख्या 117 के आंशिक भाग रकबा 0.0253 हेक्टेयर का बैनामा 21 फरवरी 2025 को लालचंद्र पुत्र सुबरन निवासी काटडिहेश से कराया था।
बैनामा के बाद नामांतरण की कार्रवाई भी हो चुकी है और जमीन खतौनी में उनके नाम दर्ज है। उन्होंने बताया कि बैनामा की गई भूमि पर पहले से टिनशेड बना था, जिसका उल्लेख बैनामा में भी है। आरोप है कि बैनामा होने के बाद भी लालचंद्र जमीन खाली नहीं कर रहा है। जमीन खाली करने के लिए कहने पर आरोपी और उसके पुत्र रामसकल द्वारा विवाद किया जाता है।
विज्ञापन
मुक्तनाथ का आरोप है कि आठ सितंबर को कांटे पुलिस चौकी से निकलने के बाद चौराहे पर लालचंद्र और उसके पुत्र ने उन्हें रोककर जान से मारने की धमकी और गालियां दीं।