फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hopes started falling...construction of medical college has not started

Sant Kabir Nagar News: टूटने लगीं उम्मीदें...शुरू नहीं हुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hopes started falling...construction of medical college has not started
जिला अस्पताल को बनाया जाना था मेडिकल कॉलेज ।
संतकबीरनगर। जिले में मेडिकल काॅलेज के निर्माण के लिए घोषणा तीन साल पूर्व हुई थी। दो साल केवल जमीन चिह्नित करने में गुजर गया। इसके बाद जिला अस्पताल में मेडिकल काॅलेज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, लेकिन अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। जिससे लोगों की उम्मीद टूटने लगी है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू न होने से गंभीर मरीजों को गोरखपुर और बस्ती के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

साल 2021 जिले में दौर पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए मेडिकल कॉलेज लिए जमीन की तलाश शुरू की। करीब दो साल तक जमीन की तलाश चलती रही। इस दौरान एक बार मगहर सूती मिल काे चिह्नित किया गया, लेकिन यहां पर आपत्ति आने के बाद बनकटवा में जमीन चिह्नित हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद से प्रशासन ने जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तित करने की योजना तैयार की।
विज्ञापन

साथ ही जंगलऊन में करीब 12 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जहां एकेडमिक भवन, हाॅस्टल और आवासीय परिसर बनाए बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया, लेकिन अब तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल सकी है। ऐसे में जिले के दूर दराज से आने वाले गंभीर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में राज्य का बजट सत्र शुरु होने वाला है। ऐसे में बजट में मेडिकल कॉलेज के लिए बजट उपलब्ध होने की आस जनता लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed