फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hopes revived for the completion of the Shivbakhri CHC construction.

Sant Kabir Nagar News: शिवबखरी सीएचसी के अधूरे निर्माण की जगी उम्मीद

Thu, 17 Sep 2026 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hopes revived for the completion of the Shivbakhri CHC construction.
निर्माणाधीन सीएचसी भवन ​शिव बखरी-संवाद
संतकबीरनगर। विकास खंड पौली के शिव बखरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के अधूरे निर्माण की आस जग गई है। इसके लिए शासन ने 52 लाख 69 हजार 921 रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। इसके टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही अधूरे कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बनने से क्षेत्र की करीब तीन लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

विकास खंड पौली के शिवबखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण 13 वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2013 में शिवबखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की आधारशिला रखी गई थी।
विज्ञापन

इसके लिए चार करोड़ रुपये जारी हुए थे। दो वर्ष बाद धनाभाव की बात कहकर कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य ठप कर दिया। करीब चार वर्ष तक निर्माण कार्य बंद रहने के बाद शासन की ओर से 60 लाख अवमुक्त किया गया लेकिन पर्याप्त धन न होने से कुछ दिनों बाद कार्यदायी संस्था ने अधूरा काम छोड़कर हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के लोग 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर इलाज के लिए या तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली जाते हैं या जिला अस्पताल खलीलाबाद जाने को मजबूर हैं। अधिकतर लोग मजबूर होकर प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज करवाते हैं। अस्पताल परिसर में झाड़ झंखाड़ उग आए हैं।
क्षेत्र के चंद्रभान, राकेश कुमार आदि लोगों ने भवन निर्माण पूर्ण कराकर हैंडओवर की मांग की है। इस बीच विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान के प्रयास से अधूरे निर्माण कार्य के लिए 52 लाख 69 हजार रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इससे अधूरे कार्य व विद्युत संयोजन आदि के कार्य कराए जाएंगे। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पौली और धनघटा क्षेत्र के करीब तीन लाख लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

0000000000000000000000
शिवबखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ था, इसके लिए अब शासन ने बजट उपलब्ध करा दिया है। इससे जल्द ही अधूरे कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed