{"_id":"6844794be2d3a93c9d09c313","slug":"hope-to-get-rid-of-stray-animals-a-state-of-the-art-cowshed-will-be-built-with-rs-165-crore-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-133798-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छुट्टा पशुओं से छुटकारे की आस, 1.65 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छुट्टा पशुओं से छुटकारे की आस, 1.65 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक गोशाला
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु ।
संतकबीरनगर। शहर में छुट्टा पशुओं की वजह से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलने की आस जग गई है। पालिका प्रशासन जिला मुख्यालय के मोहद्दीनपुर मोहल्ले में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गोशाला का निर्माण कराने जा रही है। नगर पालिका परिषद ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में शहर में बड़ी संख्या में छुट्टा पशु विचरण करते हैं। इन छुट्टा पशुओं के चलते शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शाम के समय छुट्टा पशु सड़क पर कहीं भी बैठ जाते हैं। इस वजह से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही छुट्टा पशु फल, सब्जी व अन्य दुकानदारों के सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार छुट्टा पशु हमलावर भी हो जाते हैं। हालांकि पालिका प्रशासन बीच-बीच में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाती है लेकिन इन्हें रखने की समस्या अभियान में बाधा बन जाती है।
शहर के मडया में एक कान्हा पशु आश्रय केंद्र बनाया गया है लेकिन यहां मात्र 60 से 65 पशु रखने की व्यवस्था है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए पालिका प्रशासन ने शहर के मोहद्दीनपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गोशाला बनाने का प्रस्ताव कर शासन को भेजा है। प्रस्तावित गोशाला में पशुओं के लिए शेड, चारे और पानी की समुचित व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। शहर निवासी अरविंद कुमार, राकेश कुमार आदि ने बताया कि छुट्टा पशुओं के चलते काफी परेशानी होती है।