{"_id":"678aa31c30f2980d4f0de67b","slug":"hope-for-relief-from-cold-chances-of-sunshine-for-three-to-four-days-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127221-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ठंड से राहत की उम्मीद, तीन से चार दिन धूप निकलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ठंड से राहत की उम्मीद, तीन से चार दिन धूप निकलने के आसार
Sat, 18 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सर्द मौसम के बीच धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। लोग रोजमर्रा के कामों को निपटा रहे हैं। मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। दिन में धूप निकल रही है।
शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिल गई है। दिनभर लोग रोजमर्रा की जरूरी कामों को निपटाने में जुटे रहे। बाजारों में चहल- चहल दिखी और लोग खरीदारी करते नजर आए।इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक तीन से चार दिन तक आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने के आसार हैं।
शुक्रवार को धूप निकलने से कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी होने से बच्चे खेलने-कूदने में व्यस्त रहे। तापमान बढ़ने से यात्रा करने वालों को राहत मिली है। शाम के समय गलन का असर बना हुआ है।
विज्ञापन
इसके चलते जो लोग शहर में रहे वह लोग जहां पर अलाव जलता दिखा, वहां ठहर कर हाथ सेंकते दिखे। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही रैन बसेरा सक्रिय हैं।