{"_id":"57755b074f1c1b615679b3a8","slug":"honored-21-high-school-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की 21 टॉपर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल की 21 टॉपर सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टर्न यूनियन के पाल मर्चेंट द्वारा सूती मिल चौराहे पर गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल की टापर 21 छात्राओं को स्कॉलरशीप और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरित करते हुए पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि कंपनी द्वारा बच्चियों को स्कालरशीप दिए जाने से उनका मनोबल बढ़ेगा। भविष्य में पढ़ाई के काम आएगी। यही बच्चियां हमारे समाज की धरोहर है। जो शिक्षित होकर गांव समाज और देश का नाम रोशन करेंगी। नगर पंचायत के चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आंदोलन में कंपनी का यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा। छात्राएं हमारे राष्ट्र की गौरव है। अगर यह शिक्षित होगी तो हमारा समाज भी शिक्षित होगा। पूर्व चेयरमैन नूरूज्जमा अंसारी ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि छात्राओं के तालीम पर ध्यान दे। जो स्कॉलरशीप मिली हुई है उसको छात्राओं की शिक्षा पर ही खर्च करे। इस दौरान संतकबीर इंटर कॉलेज की आलिया, हसीना खातून, नूर फातिमा, आफिया खातून, आबिदा खातून समेत 17, कसीमुन्निशा इंटर कॉलेज की आफरीन, इरम अजमल समेत चार बच्चियों को स्कालरशीप प्रदान किया गया। इस अवसर पर कपिल गुरनानी, सूर्यकांत, अवधेश सिंह, मोहम्मद अजमल, नूरूल, इशा अंसारी, फकरे आलम, आफताब आलम, जब्बार अहमद, कुलदीप मिश्र, मोहम्मद मुुशा आदि मौजूद रहे।