फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   homeguards demaded equal salary as paid to police

होमगार्डों ने पुलिस के समान मांगा वेतनमान

Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
homeguards demaded equal salary as paid to police
हाेमगार्ड
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश होगमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिशन के बैनर तले चौथे दिन भी जिले भर के होमगार्डाें ने कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान होमगार्डों ने कहा कि पुलिस के जवानों के समान वेतनमान दिया जाए साथ ही जवानों को शत प्रतिशत ड्यूटी दी जाए।
विज्ञापन

धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आठ अगस्त को लखनऊ में अनशन शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


धरने में आए प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य उदयनरायन तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश मेें होमगार्ड्स के जवान कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने की अधिकारियों की सुरक्षा में लगे होमगार्ड्स के जवान भी आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी प्रदेश सरकार आंख मूंदे हुए है। सरकार समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था करें अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। 


बस्ती मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष संजय  कुमार चौधरी ने कहा होमगार्डों की मांगों को  लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। शत  प्रतिशत ड्यूटी की मांग होमगार्ड कई वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन अभी तक शासनादेश  जारी नहीं  किया गया।

एसोसिएशन के अयोध्या प्रसाद ने कहा कि होमगार्ड्स आठ अगस्त को लखनऊ में गांधी प्रतिमा के समक्ष अनशन शुरू करेंगे। धरना में विनय कुमार पांडेय, संजीव कुमार, संतोष कुमार  दुबे, संजय कुमार, रविंदर मौर्य,  लालधर,  रामवृक्ष, अमरीश यादव, बृजेश यादव, महेंद्र यादव, संजय कुमार यादव,  राजू  यादव, सरोज, पूनम, पुष्पा, मिथिलेश, बबिता, रीना सिंह, मिशलावती  पांडेय,  मालती, रसीद अहमद,  अजीत पाठक, दुर्गा प्रसाद, रणविजय, बालेश्वर, हरिराम चौधरी,  महेंद्र सिंह,  कृष्ण चंद्र यादव, चंद्रदेव यादव, अमरनाथ, सुरेंद्र शर्मा,  राम दरश आदि उपस्थित रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed