फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Home Guards performed at the Collectorate

होमगार्डों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Sat, 23 Jul 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Home Guards performed at the Collectorate
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 नियमित काम और वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी कर्मचारी एसोसिशन के बैनर तले होमगार्डों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद होमगार्डों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया और समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस दौरान होमगार्डों ने चेतावनी दिया कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो एक अगस्त से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले होमगार्डों की बैठक समय माता मंदिर पर प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य उदय नरायन तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनय पांडेय ने किया। बैठक में संजय चौधरी ने कहा कि सरकार व विभाग के अधिकारी बार-बार वार्ता कर सिर्फ धोखा देने का काम कर रहे हैं। अब कोई समझौता नहीं होगा, बल्कि आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अयोध्या प्रताप ने कहा कि एक अगस्त को सभी होमगार्ड कार्य बहिष्कार करें और आठ अगस्त से गांधी प्रतिमा लखनऊ में आमरण अनशन में शामिल हो। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को समय माता मंदिर पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके बाद होमगार्ड कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में संजीव कुमार, संतोष कुमार दुबे, बृजेश कुमार, चंद्रप्रकाश, गंगाराम चौधरी, राम रतन, रविंद्र, गंगोत्री मिश्रा, भूआल, रमेश, राजेंद्र पांडेय, सुरेश प्रसाद, सभाजीत, राकेेश पांडेय आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed