फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Home Guards encompass the fifth day

होमगार्डों का धरना पांचवें दिन भी जारी

Sat, 06 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले होमगार्डों ने शुक्रवार को पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार किया और कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान होमगार्डों ने कहा कि पुलिस के जवानों के समान वेतनमान दिया जाए और शत प्रतिशत ड्यूटी दी जाए। जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार दूबे ने कहा होमगार्डों की मांगों को  लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। वर्ष 2008 से ही शत प्रतिशत ड्यूटी देने  की मांग होमगार्ड कर रहे हैं, इसके बावजूद अभी तक शासनादेश  जारी नहीं  किया गया। एसोसिएशन के संजय कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार  होमगार्ड  जवानों के प्रति उदासीन बनी हुई है, जिसके कारण उन्हें धरना पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है।  
विज्ञापन


होमगार्ड जवानों ने कहा कि छह अगस्त को होमगार्ड डीएम कार्यालय से चलकर शहर में शांति पूर्व रोड शो करेंगे। इसके साथ ही आठ अगस्त  को लखनऊ में गांधी प्रतिमा के समक्ष अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed