Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Home examination will be conducted on the lines of the board

Sant Kabir Nagar News: बोर्ड की तर्ज पर आयोजित होगी गृह परीक्षा

Mon, 06 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Home examination will be conducted on the lines of the board
लोहरौली। एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में सोमवार को विद्यालय परीक्षा समिति की बैठक हुई। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि इस बार विद्यालय की गृह परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित होगी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के प्रथम पाली में कक्षा 6, 7, 8 व 11वीं की परीक्षा संपादित कराई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में कक्षा 9, 10 व 12वीं की परीक्षा संपादित कराई जाएगी। गृह परीक्षा आठ अक्तूबर से प्रारंभ होकर 18 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षक व आंतरिक सचल दल की ड्यूटी लगाई गई है। सीटिंग प्लान तैयार कर सभी परीक्षा कक्ष में लगा दिया गया है। सीटिंग प्लान की सूचना नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले कर दिया गया है। परीक्षा कक्ष में बच्चों को मिक्सिंग करके बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा समिति की बैठक में गृह परीक्षा आयोजन से पूर्व सभी शिक्षकों से विषयवार पाठ्यक्रम पूरा करने की भी जानकारी ली गई। समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश शिक्षकों ने 60 प्रतिशत से अधिक पाठ्यक्रम पूरा कर दिया है, जिससे छमाही परीक्षा लेने में कोई कठिनाई नहीं है। बैठक में परीक्षा समिति से संबंधित शिक्षकों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसे लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मोहम्मद इश्तियाक अंसारी, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, हकीमुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर, ओजैर अहमद, सबीह अहमद, मुहम्मद जाहिद, असादुल्लाह, जुनैद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed