फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   holika burnt, prasad distributed

सम्मत जलने के बाद परिक्रमा कर बांटा प्रसाद

Fri, 18 Mar 2022 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
holika burnt, prasad distributed
सम्मत जलने के बाद परिक्रमा कर बांटा प्रसाद
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की रात होलिका दहन हुआ। उसके बाद लोगों ने राम नाम के बल पर भक्त प्रह्लाद के बच जाने की खुशी मनाई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस भी सतर्क रही।

पंडित वाचस्पति द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 12:58 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में सम्मत जलाने का समय निर्धारित था। उसके बाद चैत मास का शुभारंभ हो गया। खलीलाबाद शहर में आसपास के लोगों ने सम्मत में आग लगाने के बाद प्रहलाद और भगवान नृसिंह का जयकारा लगाया। लोगों ने होलिका दाह की परिक्रमा की और जौ, तीसी आदि नवान्न की बालियां भूजी। इसी तरह खलीलाबाद के सभी मोहल्ले में रात में सम्मत जलाई गई। मेंहदावल, बखिरा, सांथा, धर्मसिंहवा, बेलहर, लोहरौली, सेमरियावां, महुली, नाथनगर, धनघटा पौली, हैंसर में शांतिपूण ढंग से होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। युवाओं में होली के मद्देनजर गजब का उत्साह दिख रहा था। इधर, सुरक्षा के दृष्टिकोण से समस्त थाना क्षेत्र में पुलिस घूमती नजर आई। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस पर्व को आपस में मिलजुल कर शांतिपूर्वक मनाएं। त्योहार का आनंद शांतिपूर्वक तरीके से उठाए और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें। यदि कोई किसी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed