{"_id":"67d86abb115f009e3600c6c3","slug":"holi-dishes-are-very-harmful-for-health-now-people-are-suffering-from-vomiting-and-diarrhea-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129975-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: होली के पकवान सेहत पर भारी, अब झेल रहे उल्टी-दस्त की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: होली के पकवान सेहत पर भारी, अब झेल रहे उल्टी-दस्त की बीमारी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज का इलाज करते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। होली पर्व पर खाए गए स्वादिष्ट पकवान अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहे हैं। मिलावटी खान-पान और मौसम में बदलाव ने डायरिया व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 1200 पहुंच गई। डायरिया से पीड़ित 20 लोगों का इलाज चिकित्सकों ने किया और जरूरी सलाह दी।
होली के त्योहार पर गुझिया व अन्य पकवानों के अनियमित सेवल की वजह से कुछ लोगों की सेहत खराब बुरा प्रभाव पड़ा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में डायरिया और पेट दर्द के मरीज रोजाना की तुलना में अधिक संख्या में पहुंचे। विनोद, संदीप, रूकमणि, अजीता, विंदू आदि मरीजों ने बताया कि होली के बाद से ही उल्टी दस्त की शिकायत है।
अस्पताल के डॉ. एपी मिर ने बताया कि अनियमित खानपान और लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें। फ्रिज में रखा बासी खाना भी बीमार कर सकता है। ताजा भोजन ही करें।
विज्ञापन
अधिक पानी पीएं : डॉ. एपी मिश्र का कहना है कि उल्टी-दस्त के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है। ऐसे में अधिक पानी पीना चाहिए। अगर संभव हो तो ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) का सेवन करें। साथ ही उल्टी-दस्त की शिकायत पर नमक और चीनी को पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।